सिरसा: अवैध निर्माण पर नगर परिषद ने चलाया पीला पंजा

अस्थाई टीम शेड की जगह पर किया जा रहा था बिल्डिंग बनाने का प्रयास

सिरसा, 13 मार्च (हि.स.)। शहर सिरसा के हाथी पार्क के पास भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बनाए गए अस्थाई टीन शेड की जगह किए जा रहे अवैध निर्माण को नगर परिषद की टीम ने वीरवार को तुड़वा दिया। जेसीबी की मदद से नींव और बनाई गई दीवार को भी तोड़ा दिया गया है और काम काे रूकवा दिया है।

जानकारी के अनुसार भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की एम्बुलेंस इस शेड के नीचे खड़ी की जाती थी। यह शेड कई सालों से यहां बना हुआ था। ट्रस्ट की ओर से निशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जाती है। ट्रस्ट का गांव मोरीवाला में नेशनल हाईवे पर आश्रम भी बना हुआ है। नगर परिषद के अभियंता (एमई) अनिल मोहिल ने बताया कि यहां भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट का अस्थाई टीन शेड बनाया हुआ था। उसका लेंटर लगाने की परमिशन मांगी गई थी। मगर अब सारा शेड हटाकर नए सिरे से बिल्डिंग बनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

सरकारी भूमि पर इस तरह तब तक कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता है, जब तक भूमि ट्रांसफर नहीं की जाती। इस निर्माण की कोई परमिशन नहीं ली गई। दस दिन पहले उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आया था। इसके बाद निर्माण कार्य को रूकवा भी दिया गया था। मगर अब दो दिन पहले फिर से काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जेसीबी की मदद से निर्माण को तोड़ दिया है। उधर, भाई कन्हैया आश्रम से जुड़े सदस्य कुलदीप ने बताया कि नगर परिषद ने कंस्ट्रक्शन तोड़ी है। हमने कागजात दिखाए हैं, जिसमें परमिशन मिली हुई है। हमें काेई नाेटिस भी नहीं दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Kumar

   

सम्बंधित खबर