अपरा एकादशी पर श्रीवेंकटेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड

रांची, 13 मई (हि.स.)। राजधानी रांची रातू रोड स्थित प्रसिद्ध दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में बुधवार को

बुधे-भद्रा सिद्धियोग में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अपरा (अचला) एकादशी का व्रतोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर भगवान श्रीवेंकटेश्वर को शुभ -सुवासित पूजन-सामग्रियों को विधि से अर्पण करके वेदके मंत्रों से षोडषोपचार पूजा किया गया। अलग-अलग मंत्रों एवं तरह-तरह के उपचारपूर्वक भगवान का आवाहन, आसन, पाद्य, अर्ध्य, मधुपर्क, वस्त्र, यज्ञोपवीत, आभूषण, गन्ध, पुष्प,धूप और दीप से तिरूवाराधन संपादन हुआ।

इसके बाद भगवान् की महाआरती की गयी। बाद में पदमावती वल्लभ भगवान को कई तरह के अमृतमय व्यंजनों का बालभोग नैवेद्य चढाया गया। फिर विविध स्तोत्र मालाओं से स्तवन-वंदना किया गया।

श्रद्धालु भक्तों की भीड़ से दिनभर मंदिर परिसर भरा रहा। जय - जयकार की ध्वनि से मंदिर गूंजायमान हो उठा। सहस्त्रनाम अर्चना लक्ष्मी स्टोत्तर अर्चना और वेंकटेश स्टोत्तर सतनाम अर्चना मंत्रों के स्वर मन को मुग्ध कर रहा था।

इस अवसर पर सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और नारायण दास ने अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराया।

---------------

   

सम्बंधित खबर