बाबा साहेब का जीवन युवाओं के लिए संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणा : अठावले
- DSS Admin
- Jun 27, 2026


रामगढ़, 27 जून (हि.स.)। रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आर्थिक असमानता और बेरोजगारी के संदर्भ में डॉ भीमराव अंबेडकर का समग्र दृष्टिकोण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, विशिष्ट अतिथि लखनऊ के न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय, महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ आरसी मिश्रा और नेशनल वॉयस प्रेसीडेंस महिला अघाड़ी डॉ माई देशमुख और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व अतिथियों काे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामदास अठावले ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन युवाओं के लिए संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणा था। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना केवल सामाजिक समानता तक सीमित नहीं था, बल्कि वे आर्थिक न्याय और आत्मनिर्भरता के माध्यम से एक सशक्त भारत का निर्माण करना चाहते थे। युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
वहीं लखनऊ के न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय संगोष्ठी सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर गंभीर चिंतन का महत्वपूर्ण अवसर है। वही, आरसी मिश्रा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के आर्थिक चिंतन, सामाजिक न्याय, समान अवसर, रोजगार सृजन तथा समावेशी विकास के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार सामाजिक समरसता, आर्थिक सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगोष्ठियां ज्ञान नवाचार और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजना पाण्डेय, डॉ अमरेश पांडेय और डॉ पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की पत्नी फूलमती देवी, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, राधा गोविन्द स्कूल प्राचार्य डॉ सुमित मोहंती, इंटर कॉलेज प्राचार्य सोमा पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------

