युवती के विवाह समारोह में शामिल हुए मंत्री इरफान

जामताड़ा, 01 जुलाई (हि.स.)।

मंत्री इरफान अंसारी बुधवार को नारायणपुर निवासी रेखा कुमारी के विवाह समारोह में बुधवार को शामिल हुए और नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद रेखा कुमारी के आग्रह पर वे विवाह समारोह में शामिल हुए और परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया, ताकि विवाह सम्मानपूर्वक और धूमधाम से संपन्न हो सके।

मंत्री ने कहा कि किसी गरीब परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने का अवसर मिलना उनके लिए आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियों की खुशियां ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने रेखा कुमारी और उनके जीवनसाथी के सुखी, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और आशीर्वाद से बेटी का विवाह संपन्न होना पूरे परिवार के लिए यादगार पल है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना सामाजिक दायित्व के साथ मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है।

---------------

   

सम्बंधित खबर