जेईए और बीआईटी मेसरा के बीच स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर एमओयू

रांची, 03 जुलाई (हि.स.)।

झारखंड में नवाचार आधारित उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को झारखंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (जेईए) और बीआईटी मेसरा के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बीआईटी मेसरा की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस समझौते के तहत दोनों संस्थान छात्रों, शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों और नवाचारकर्ताओं को उनके शोध और विचारों को तकनीक, उत्पाद और स्टार्टअप में विकसित करने के लिए साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

समझौते के तहत स्टार्टअप स्काउटिंग, नवाचार की पहचान, मेंटरशिप संयुक्त रूप से संचालित किए जाएंगे। क्वांटम टेक्नोलॉजी, डीप टेक, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मेडटेक, ग्रामीण नवाचार, पर्यटन, महिला उद्यमिता, सतत विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही अनुसंधान के व्यावसायीकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर जेईए के अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि यह समझौता झारखंड में नवाचार और उद्यमिता के नए दौर की शुरुआत है।

ताकि युवाओं को न सिर्फ रोजगार के लिए तैयार किया जाए, बल्कि उन्हें स्टार्टअप स्थापित कर रोजगार सृजक बनने के लिए सक्षम बनाना अहम उद्धेश्या है। उन्होंने कहा कि बीआईटी मेसरा के साथ यह साझेदारी राज्य में नवाचार आधारित विकास और तकनीकी उद्यमिता को नई गति देगी।

मौके पर दोनों संस्थान के कई लोग मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर