इंडी गठबंधन से विपक्ष में बेचैनी : नायक

रांची, 16 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट और मजबूत स्थिति में है, जबकि विपक्षी खेमे में बेचैनी और असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है। उन्होंने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन के सभी घटक दल साझा विचार और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के विधायक लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और झारखंड के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह के दबाव या भ्रम की राजनीति से प्रभावित होने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं, जिससे विपक्षी खेमे में असहजता का माहौल दिखाई देता है। इसके विपरीत इंडिया गठबंधन के भीतर समन्वय और विश्वास का माहौल है, जो चुनावी परिणामों में भी परिलक्षित होगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर