राधा गोविंद विवि में फाइनल इंट्रामूरल प्रतियोगिता आयोजित

रामगढ़, 18 मई (हि.स.)। राधा गोविंद विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए इंट्रामुरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस आयोजन में कुल 12 प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय में मदर टेरेसा हाउस चैंपियन रहा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सभी खिलाडियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंट्रामूरल प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता निखारने में सहायक है।

वहीं कुलपति प्रो डॉ रश्मि ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने विभाग के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम सफलता की बधाई दी।

प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस हाउस के इंचार्ज प्रदीप कुमार रजक ने लगातार दो बार प्रथम जीत हासिल की।

---------------

   

सम्बंधित खबर