कोलकाता : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, नई सरकार को दी शुभकामनाएं
- DSS Admin
- May 09, 2026
रांची, 09 मई (हि.स.)। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शनिवार को पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहे।
समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुदेश महतो का आत्मीय और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सुदेश महतो ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा तथा राज्य एक नई दिशा की ओर अग्रसर होगा।
इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

