सिदो-कान्हू की शहादत देती है संघर्ष की प्रेरणा : सुदेश

रांची, 30 जून (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मंगलवार को हूल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी, रांची स्थित सिदो- कान्हू पार्क पहुंच कर शहीद महानायकों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि हूल विद्रोह ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जिसने 1857 के विद्रोह और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव हमें अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नज़मी, हरीश कुमार, सिद्धार्थ शंकर राय, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, केंद्रीय सदस्य प्रभा महतो, रांची जिला बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष शहजाद आलम, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हाकिम अंसारी, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, युवा आजसू महानगर अध्यक्ष अमित यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर