रांची पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपित गिरफ्तार

रांची, 17 मई (हि.स.)। रांची की लोअर बाजार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो. अदनान अंसारी और मो. अफसर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि 13 मई को पीड़ित अमन के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ घर से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मो. अफसर का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही सदर थाना और लोअर बाजार थाना में विभिन्न मामले दर्ज हैं।

पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

-------------

   

सम्बंधित खबर