रांची, 14 मई (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालयीय भवन में नव सौन्दर्यीकृत अध्यक्ष और महासचिव केबिन का गुरुवार को अनावरण किया गया। अध्यक्ष के केबिन का उद्घाटन चेंबर के पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी ने किया। इस अवसर पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, कुणाल अजमानी और किशोर मंत्री सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के केबिन में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी हुई।
उपस्थित सदस्यों ने नव सुसज्जित केबिन की सराहना करते हुए इसे चेंबर की गरिमा एवं कार्यसंस्कृति के अनुरूप बताया।
इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदयशंकर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन, मनीष सराफ, आस्था किरण, अमित शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
---------------

