एसआईआर अभियान राष्ट्रीय कार्य, प्रत्येक कार्यकर्ता की सजग भागीदारी आवश्यक : शंकर गिरि
- Admin Admin
- Dec 08, 2025
प्रयागराज, 08 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने सोमवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में यमुनापार जिला गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अभियान की जिला टोली के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विधानसभावार अब तक के कार्यों का परीक्षण किया गया तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य अतिथि शंकर गिरि ने कहा कि एसआईआर अभियान पार्टी का राष्ट्रीय कार्य है, इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सजग भागीदारी आवश्यक है। हमें बूथ स्तर पर एक-एक मतदाता तक संगठन का संदेश और जानकारी सटीक रूप से पहुंचानी है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मंशानुरूप सभी विधानसभा क्षेत्रों में लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात् उन्होंने करछना विधानसभा के बूथ संख्या 61-62 धनुहा चाका का भ्रमण किया। जहां उपस्थित बीएलओ से बूथ पर किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव दिए।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बूथ पर मौजूद कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत एसआईआर जुटान का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाप्ति तक इसी गति से चलता रहेगा और जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किए जाएंगे।जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक एवं बूथ भ्रमण में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, जिला प्रवासी अमरनाथ यादव, सह प्रवासी कविता पटेल, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, अमित पांडेय, पृथ्वी पटेल,डॉ. देवी पटेल, राजेश पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र



