जम्मू-कश्मीर में 11 जून से मौसम के बिगड़ने की संभावना, तेज हवाएं चलेंगी

श्रीनगर, 10 जून (हि.स.)। मौसम विभाग ने 11 जून से जम्मू-कश्मीर में मौसम के बिगड़ने का अनुमान लगाया है। कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 जून को मौसम आम तौर पर गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है। हालांकि, दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 11 से 12 जून के बीच इलाके में आसमान में आंशिक रूप से या पूरी तरह बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश, कुछ समय के लिए तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की भी उम्मीद है। केंद्र शासित प्रदेश में कई जगहों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकते हैं। 13 से 17 जून के बीच मौसम में आंशिक रूप से या पूरी तरह बादल छाए रहने की उम्मीद है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश, कुछ समय के लिए तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 11-12 जून के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, ओले गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। 13 से 17 जून के बीच भी कुछ जगहों पर इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है, जिसमें आंधी-तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजनों के कुछ इलाकों में 11 से 14 जून के दौरान कुछ समय के लिए होने वाली तेज बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।

---------------

   

सम्बंधित खबर