परेड में नगर निगम जम्मू ने सील की 36 दुकानें

जम्मू, 17 अगस्त (हि.स.)। परेड में नगर निगम की जमीन पर बनाई गई 36 दुकानों को देर रात को नगर निगम जम्मू द्वारा बिना कोई नोटिस दिए सील कर दिया गया। जबकि सील करने के बाद इन दुकानों पर नोटिस भी चसपा दिए गए। जब सुबह दुकानदार दुकानें खोलने आये तो उन्होंने अपनी दुकानों को सील पाया। जबकि अब दुकानदारों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतर आई है।

कांग्रेस नेता पवन षर्मा ने कहा कि रात के अंधेरे में जो काम नगर निगम ने किया वो दिन के उजाले में भी हो सकता था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इन दुकानों को नहीं खोला गया तो परिणाम गंभीर होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर