बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
जम्मू,, 03 जून (हि.स.)।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने खाद्य पदार्थों, ईंधन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए तत्काल राहत की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
---------------

