नीतीश कुमार कथनी नहीं करनी में करते हैं विश्वास : पवन मिश्रा

अररिया,22 जून(हि.स.)।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कथनी में नहीं करनी में विश्वास करते हैं।इसी का परिणाम है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को दी जाने वाली राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 प्रति माह किए जाने का निर्णय।यह एक ऐतिहासिक निर्णय है और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद के पात्र हैं।जदयू के प्रदेश सचिव सह किशनगंज जिला प्रभारी पवन मिश्रा ने ये बातें कही।

मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह जनकल्याणकारी कदम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संबल प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर भी देगा।इस निर्णय से प्रदेश के 1 करोड़ 10 लाख के करीबन जरूरतमंद नागरिकों को सीधे राहत मिलेगी। यह नीतीश सरकार की समावेशी सोच, जनभावनाओं के प्रति एक संवेदनशील नीति और सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा तंत्र का प्रमाण है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि वो वोट की नहीं वोटर की चिंता करतें हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर