जदयू प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

भागलपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। लगातार दूसरी बार जिला जनता दल यू भागलपुर का अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह को मनोनीत होने पर जदयू जिला मीडिया प्रभारी शिशुपाल भारती ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार व्यक्त किया है। साथ ही साथ संजय साह को महानगर अध्यक्ष बनाने पर जिला जदयू की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दिया है।

दोनों अध्यक्ष को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुल्तानगंज विधानसभा के विधायक ललित मंडल, नाथनगर विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, अनिल सिंह, वीरू मंडल, नवीन कुशवाहा, बृजेश सिंह, राकेश ओझा, रवीश कुशवाहा, सोमू राज्य, रितेश कुशवाहा, सुमन सिंह, शबाना दाउद, हिमायू, मुमताज, विजय, किशोर, मुन्ना, विवेकानंद गुप्ता, गुरुदेव मंडल और संजय कुमार शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर