यमुनानगर:चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में ज्वेलर गिरफ्तार, दो दिन का पुलिस रिमांड
- Vijesh Sharma
- Jun 29, 2026

यमुनानगर, 29 जून यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को जगाधरी स्थित खेड़ा मंदिर के पुजारी के घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले तीन आरोपियों रोहित, बादल और दीपू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए कुछ जेवर उन्होंने यमुनानगर निवासी दीपक को बेचे थे, जिसकी जगाधरी में ज्वेलरी शॉप है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वेलर दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने चोरी के कितने जेवर खरीदे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।
---------------

