झाड़ग्राम, 18 मई (हि. स.)। जिले के जामबनी ब्लॉक के तुलीबड़ गांव में राज्य सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत युवती का नाम विशाखा माहात है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूटी और डंपर के बीच टक्कर होने से दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विशाखा माहात को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती यशोदा माहातो का इलाज झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में चल रहा है। उसकी हालत को लेकर परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।
---------------

