रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने गुरूवार को अपना 71 सदस्यीय केंद्रीय कमिटि की घोषणा कर दी है। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने रांची के रेडियम रोड स्थित स्थानीय होटल के सभागार में मीडिया को यह जानकारी दी।
उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि नये, और सक्रिय सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके। 75 सदस्यीय केन्द्रीय समिति में चार विभिन्न पद रिक्त भी रखे गये हैं। जबकि जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठनों की घोषणा सात दिसंबर को किया जायेगा। सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आगामी 20 दिसबंर को रजरप्पा में कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि नई कमिटि में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु (भुरकुंडा), कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल (धनबाद), हीरानाथ साहु (कांके), अनंतलाल विश्वकर्मा (चाईबासा), वरीय उपाध्यक्ष- रामसेवक प्रसाद अधिवक्ता (बरकट्ठा), अश्विनी साहु (अरगोड़ा), संजीव चैधरी (रांची), सहदेव चैधरी (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), सुरेश साहु (ओरमांझी), ढ़लन साव (बड़कागांव), शिवपूजन साहु (रातू), केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), प्रमोद चैधरी (देवघर), लक्ष्मण साहु (ओरमांझी), परशुराम प्रसाद (अधिवक्ता, रांची), प्रेमशंकर भगत (चंदवा), दिनेश्वर साहु (मांडू), लखन अग्रवाल (गोला), दिनेश्वर मंडल (गोमिया), राजन चैधरी (खूंटी), प्रधान महासचिव- बिरेन्द्र कुमार (गोला), उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता- उपेन्द्र प्रसाद (बिजूपाड़ा) सहित अन्य शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



