बिरसा मुंडा के सपनों से भटका झारखंड : सुदेश

खूंटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा ने जिन सपनों को लेकर संघर्ष किया था, उससे झारखंड भटक गया है। उन्होंने कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं को झारखंड के नवनिर्माण के लिए कमर कसना होगा। सुदेश ने यह बातें सोमवार को खूंटी परिसदन में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में कही।

सुदेश ने कहा कि हमे बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने झारखंड में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कहा कि जनता के मुद्दों को उठाने और उनके हित में काम करने की जरूरत है। बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन को मजबूत करने की रणनीति और झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर और संजय मेहता ने संबोधित किया।

बैठक में अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, केंद्रीय सचिव सुधा मुंडू, जिला प्रभारी रमेश भगत, अभिषेक राज हेरेंज, जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश महतो सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर