विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर में दी गई ग्रामीणों को कानून की जानकारी.

लोहरदगा, 29 नवंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में विधिक सर्व सशक्तिकरण सह विकास मेला शिविर का आयोजन किया गया। वही अपर जिला और सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत मिश्रा, अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत एवं अन्य पदाधिकारियों की ओर से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वही सीजीएम कृष्ण कांत मिश्रा की ओर से विधिक सेवा सशक्तिकरण सह विकास मेला शिविर में विस्तृतरूप से कानून की जानकारी दी गई।

परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला पुरुष और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसे सीजीएम की ओर से सभी लोगो को विधिक सेवा सशक्तिकरण सह विकास मेला शिविर में आने के लिये बधाई दी गई।

सीजीएम कृष्ण कांत मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को कानून और अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिये जिसे सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं का लाभ और कानूनी सहायता लेने में दिक्कत नही होगी। साथ ही कहा कि शिक्षा की कमी होने के कारण लोग अंधविश्वास से हट नही पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित हो कर अंधविश्वास जैसे कुप्रथा से बाहर निकला जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बाल विवाह,भ्रूण हत्या,डायन बिसाही,बाल श्रम,नशाखोरी ये सब कुप्रथाएं प्रचलित है।

इसके लिये समाज के सभी वर्गों को शिक्षित हो कर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि महिलाओं को जागरूक होना अति आवश्यक है। महिलाएं समाजिक कार्यों में आज सभी जगह अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। महिलाएं आज परिवार को एक नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नाबालिग बच्चे बच्चियों और गरीब असहाय लोगों को निशुल्क अधिवक्ता,निशुल्क कोर्ट फीस,गवाहों को आने जाने का खर्च तथा मुआवजा की राशि प्रदान की जाती है।

लोक अदालतों का आयोजन कर मुकदमों का सुलभ निपटारा किया जाता है। वही ग्रामीण लाभुक किसानों के बीच जॉब कार्ड,मकई,धोती साड़ी,पम्प सेट अन्य चीजों का वितरण किया गया। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

   

सम्बंधित खबर