सऊदी अरब से लौटे हज यात्रियों का हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने किया स्वागत
- DSS Admin
- Jun 02, 2026
श्रीनगर, 02 जून (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर से गया हज यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को सऊदी अरब से वार्षिक तीर्थयात्रा से लौट आया। हवाई अड्डे पर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनका स्वागत किया।
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 144 तीर्थयात्रियों को लेकर पहली उड़ान दोपहर में पहुंची। हज से लौट रहे तीर्थयात्रियों का हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया उनके साथ उनके सलाहकार नासिर असलम वानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
जम्मू और कश्मीर और लद्दाख से तीर्थयात्रियों के लिए मंगलवार से शुरू हुई वापसी यात्रा 16 जून तक जारी रहेगी। इस वर्ष जम्मू और कश्मीर से 4,641 तीर्थयात्रियों ने हज किया, जिनमें 2,583 पुरुष और 2,058 महिलाएं शामिल हैं।
---------------

