जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पहुंचे रांची, 23 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
- Admin Admin
- Jul 22, 2025
रांची, 22 जुलाई (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान मंगलवार को रांची पहुंचे। उनके साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी आये हैं। राज्य के वरीय अधिकारियों, हाई कोर्ट के जजों और एडवोकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने सभी का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।
राजभवन में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। उनका ट्रांसफर हिमाचल प्रदेश से झारखंड में किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे



