खाद दुकान जांच मे मिली अनियमितता, लाइसेंस रद्द होगी

बेतिया, 06 जुलाई (हि.स.)। खाद दुकान में जांच के दौरान अनियमितता और नियमों के उल्लंघन जैसे दुकान पर स्टॉक और मूल्य तालिका का न होना, पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) रद्द करने की अनुशंसा की गई है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को इनरवा थाना अंतर्गत दिउलिया गांव में स्थित श्रीकांत ट्रेडर्स एवं दिवाकर खाद भंडार में छापेमारी की गई।

जांच के क्रम मे इन दोनों खाद दुकानों पर काफी अनियमितता पाई गई। श्रीकांत ट्रेडर्स में स्टौक पंजी एवं वितरण पंजी में अंतर,प्रतिष्ठान का बोर्ड एवं मूल्य तालिका का न होना और प्रतिष्ठान निजी मकान में चलाये जाने की अनियमितता मिली है।

वहीं दिवाकर खाद भंडार में स्टौक पंजी व वितरण पंजी में अंतर,एस एस पी खाद पौश मशीन की स्टॉक से 22 बोरा कम पाया गया। मूल्य तालिका एवं बोर्ड नहीं पाए जाने संबंधित अनियमितताएं पाई गई।

उक्त आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को जांच के दौरान मिली अनियमितता को आधार बनाते हुए अनुज्ञप्ति रद्द करने हेतु अनुशंसा की गई।

   

सम्बंधित खबर