श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के पूर्व निकली कलश यात्रा

धमतरी, 24 सितंबर (हि.स.)।धमतरी में दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मंगलवार 24 सितंबर से शुरू हुई। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 24 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर होगी। कथावाचक आचार्य प्रवर राम प्रताप शास्त्री कोविंद महाराज प्रवचन देंगे।

कथा शुरू होने से पहले कर्मा चौक से कथा स्थल आमंत्रण हेरिटेज साहू सदन रूद्री तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश सिर पर रखकर चल रही थी। प्रथम पंक्ति में बाजे गाजे राउत नाचा, आदिवासी नृत्य के साथ पुरुष वर्ग हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में आचार्य श्री राम प्रताप शास्त्री कोविंद महाराज चल रहे थे। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचीं। जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। यहां पर विधिवत श्रीमद् भागवत का पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नरेंद्र साहू, दीनदयाल साहू, कौशल साहू, राजकुमार साहू, सुनील साहू, राजकुमार साहू, केके साहू , दीपेन्द्र साहू, अवनेद्र साहू, विधायक ओंकार साहू, हेमन्त माला, यशवंत साहू,रोहित साहू , नरेश साहू कृष्ण साहू, महेश साहू, मनोज साहू,तोषण साहू, रामेश्वर, देवनाथ साहू, राकेश साहू , होरी लाल साहू, ईश्वर साहू, लीलाराम साहू,पन्ना,गजानंद साहू , मनोज साहू, राकेश साहू ओकर साहू, विजय साहू,माधवेन्द्र हिरवानी, पंकज साहू, महिलाओं में पूर्व विधायक रंजना साहू , गुंजा साहू मनिषा साहू लता साहू, श्वेता गजपाल , पूर्णिमा साहू , किरनलता साहू सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर