अनुराग ठाकुर शनिवार को देहरा में सुनेंगे जनसमस्याएं
- Admin Admin
- Jun 06, 2025

धर्मशाला, 06 जून (हि.स.)।
लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल शनिवार को कांगड़ा जिला के देहरा में लोगों से मिलेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक अनुराग ठाकुर शनिवार सुबह 9:15 बजे दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। गगल एयरपोर्ट से अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग द्वारा देहरा के लिए रवाना होंगे जहां वह 10 बजे के करीब जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। अनुराग ठाकुर करीब 2 घंटे यहां पर रुकेंगे उसके बाद वह हमीरपुर के नादौन के लिए रवाना होंगे और वहां पर नही जनसमयाएँ सुनेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया