पालमपुर में एक किलो 412 ग्राम चरस की खेप बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

धर्मशाला, 25 सितंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पालमपुर पुलिस थाना के तहत पुलिस ने चढियार चौक पर दो लोगों से एक किलो 412 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित कुल्लू जिला से हैं। पकड़े गए आरोपितों में कुल्लू जिला के हाथीथान डाकखाना भुंतर के ज्ञान सिंह व अमर सिंह शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है कि यह चरस वह कहां से लाई गई और यहां किसे बेचने के लिए लाए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

   

सम्बंधित खबर