तीन दिनों के बाद हुई पुलिस भर्ती, 48 ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
- Admin Admin
- Mar 02, 2025

धर्मशाला, 02 मार्च (हि.स.)। भारी बरसात के चलते पिछले तीन दिनों के व्यवधान के बाद रविवार को एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू हुई। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित की जा रही पुलिस भर्ती के शारिरिक मानक परिक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए कुल 2181 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।, जिनमें 913 अभ्यर्थी ही भर्ती के लिए पंहुचे।भर्ती के दौरान महज 48 अभ्यर्थी ही ग्राउंड टेस्ट में सफल हो पाए जबकि 865 असफल हुए। एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहने के चलते तीन दिन बाद पुलिस भर्ती कक आयोजन हुआ। आज 2181 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे लेकिन महज 913 अभ्यर्थी ही भर्ती के लिए पंहुचे। इनमें से महज 48 ने ही ग्राउंड टेस्ट पास किया है।
मौसम की वजह से पांच दिन की भर्ती हुई है स्थगित
खराब मौसम की बजह से पुलिस भर्ती के पांच दिन स्थगित करने पड़े हैं। गौर हो कि इससे पूर्व भी भर्ती के शुरुआती दौर में बारिश होने के चलते दो दिन भर्ती प्रक्रिया आयोजित नही की जा सकी थी। 20 और 21 फरवरी को आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर आगामी सात और आठ मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं 27 और 28 फरवरी के दिन होने वाली भर्ती प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा है। 27 की स्थगित भर्ती नौ मार्च को जबकि 28 की स्थगित भर्ती 10 मार्च को आयोजित की जानी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया