प्रोफेसर आदित्य कांत प्रतिष्ठित ठाकुर वेदराम पुरस्कार से सम्मानित
- Admin Admin
- Apr 22, 2025

धर्मशाला, 22 अप्रैल (हि.स.)।हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफेसर आदित्य कांत को राष्ट्रीय प्रिंट मीडिया में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ठाकुर वेदराम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को कुल्लू जिले के भुट्टिको बुनकर केंद्र में किया गया।
अकादमिक क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले, प्रोफेसर कांत ने तीन दशक पत्रकारिता में बिताए, जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स और द स्टेट्समैन सहित प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में वरिष्ठ संपादकीय पदों पर कार्य किया। प्रोफेसर कांत ने इस पुरस्कार को अपने करीबी दोस्त और दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार दीपन जोशी को पुरस्कार समर्पित किया।
पुरस्कार समारोह में बोलते हुए प्रोफेसर आदित्य ने मीडिया के सामने भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला जैसे कि बड़ी संख्या में नौकरियां जाना, डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव और इसके परिणामस्वरूप जनता के विश्वास में कमी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ठाकुर वेदराम पुरस्कार जैसे पुरस्कार और मान्यताएं विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने और मीडिया में जनता का विश्वास बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया