एसओएस जमा दो के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित

धर्मशाला, 14 अगस्त (हि.स.)।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च, 2024 में संचालित की गई राज्य मुक्त विद्यालय जमा दो परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने बताया कि सम्बन्धित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की शाखाओं के दूरभाष 01892-242158 (पुनर्मूल्यांकन) व 01892-242122 (पुनर्निरीक्षण) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर