धर्मशाला, 18 मई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत जनवरी 2025 में चोरी हुई एक मारुति ऑल्टो कार को पंजाब के माधोपुर से बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस चोरीशुदा वाहन को माधोपुर (पंजाब) से ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गौरतलब है कि 8 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता समीर सहोत्रा, निवासी चौगान बाजार नूरपुर ने अपनी ऑल्टो कार नंबर एचपी 38बी 6002 के चिनवा रोड स्थित गैराज से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले जांच जारी रखी तथा आखिरकार कार को ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नही हुई है। हालांकि पुलिस यह पता लगा रही है कि कार किसने चोरी की और यहां तक कैसे पंहुची।

