स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिसकर्मियाें ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा

महोबा,14 अगस्त (हि.स.)। जनपद की पुलिस सड़क पर उतरी एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली। सड़क पर पुलिसकर्मियाें की चहलकदमी से तिरंगा यात्रा बेहद आकर्षित हाे गया। तिरंगा यात्रा काे कस्बा थाने से प्रारंभ कर गांधी चौराहा, बस स्टैंड से लेकर आगे बढ़ते हुए थाने पर लाकर समाप्त किया गया।

यात्रा में शामिल पुलिसकर्मियाें ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाये। कस्बा वासियों ने तिरंगा यात्रा का दाे जगहाें पर स्वागत भी किया। यात्रा के आगे महिला पुलिसकर्मी चहल कदमी हुए चल रही थी। यात्रा में प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / Upendra Dwivedi / शरद चंद्र बाजपेयी / राजेश

   

सम्बंधित खबर