किशोरी से दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

मुरादाबाद, 06 सितम्बर (हि.स.)। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने छह माह पूर्व किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पीड़ित किशोरी की मां ने 19 मार्च को थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी मुजाहिद उर्फ फैजान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपित उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने किशोरी बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद पुलिस ने बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है।

थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित मुजाहिद उर्फ फैजान को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जयसवाल

   

सम्बंधित खबर