तीन घंटों के भीतर तीन जगहों पर चली चाकू

धमतरी, 20 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के दिन शहर व ग्रामीण अंचलों में तीन घंटों के भीतर तीन जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें तीन अलग-अलग लोग घायल हुए है। नशा, वसूली और दो पक्षों में विवाद के चलते यह घटना हुई है।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुजगहन में बायपास ओवरब्र‍िज के पास ग्राम लिमतरा निवासी नीलमणी दास अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था, तभी मोबाइल आने पर वह सड़क किनारे बात कर रहा था। इस बीच दो युवक आए और जबरिया विवाद करने लगा और मारपीट कर चाकू से हमला कर फरार हो गया। घटना की खबर मिलने पर रक्त्दान एंबुलेंस पहुंची और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने आसपास सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। दूसरी घटना धमतरी शहर के दानीटोला वार्ड की है। यहां के त्रिभुवन मारकंडे 22 वर्ष पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में लाया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। रूद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की रात नौ बजे गांव के कला मंच में रामधुनी कार्यक्रम चल रहा था, तभी किसी बात को लेकर गांव के ही पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। इस बीच विवाद बढ़ा तो प्रार्थी कन्हैया नेताम के पुत्र पर विवाद हो रहे पिता-पुत्र ने मारपीट किया और चाकू से पीठ पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए स्वजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उपचार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा / चन्द्र नारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर