कोरबा : कोहड़िया नहर में नहाने गया युवक बहा, खाेजबीन जारी

कोरबा, 27 मार्च (हि.स.)। जिले के कोहड़िया नहर में आज गुरुवार सुबह एक 17 वर्षीय अविनाश (दादू) नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। पर‍िजनों ने इसकी सूचना पुल‍िस को दी। पुल‍िस गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है, लेक‍िन देर शाम तक पता नहीं लगाया जा सका था। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अविनाश अपने दोस्तों के साथ आज सुबह नहाने गया था, लेकिन अनहोनी हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि रात हाेने के कारण खाेजबीन बंद करना पड़ रहा है, सुबह हाेते ही खाेजबीन शुरू करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

   

सम्बंधित खबर