रलिया में महिला पर हाथी ने किया हमला, मची अफरा तफरी

काेरबा, 8 अगस्त (हि.स.)। कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाइबाज़ार में आज गुरुवार सुबह एक जंगली हाथी घुस आया है, जहां हाथी हरदीबाजार के रास्ते ग्राम रलिया पहुंच गया। हाथी ने मार्निंग वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया। आस-पास के लाेगाें ने घायल महिला काे कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रालिया निवासी 50 वर्षीय गायत्री राठौर आज सुबह करीब 5.30 बजे रोजाना की तरह मार्निंग वॉक करने आई थी, जहां अचानक आए हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। आस-पास के लाेगाें ने पीड़ित महिला काे न्यू कोरबा हॉस्पिटल भेजा गया। वन विभाग के मुताबिक अभी हाथी नराइबोध के रास्ते गेवराबस्ती कुसमुण्डा की ओर जा रहा है, वन विभाग यदि सही समय पर नहीं पहुँचते तो फिर किसी के साथ अप्रिय घटना घट सकती थी। फिलहाल वन अमला तैनात हैं जहां हाथी पर नजर बनाए हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर