कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी

बलौदाबाजार/रायपुर, 7 अक्टूबर (हि.स.)।बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत की अवधि आज सुनवाई में बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय ने 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। देवेंद्र यादव अब दशहरा का पर्व भी जेल में ही मनाएंगे।विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं। कई बार उनकी रिमांड बढ़ाई गई है।

ज्ञात हो कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपितों को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं. कई बार उनकी रिमांड बढ़ाई गई है।जेल में भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

   

सम्बंधित खबर