एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी

श्रीनगर, 12 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस से पहले एसकेआईसीसी से डल झील के किनारे बॉटनिकल गार्डन तक ‘तिरंगा रैली’ को हरी झंडी दिखाई। उपराज्यपाल खुद भी तिरंगा रैली में षामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया और कहा कि हमें गर्व महसूस हो रहा है। तिरंगा रैली का नेतृत्व एलजी मनोज सिन्हा ने किया। इस दौरान विभिसन्र विभागों के अधिकारियों सेहित बडत्री संख्या मे ंलोगों ने रैली में हिस्सा लिया। विशाल तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जोश देखा गया। स्वतंत्रता दिवस रैली से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर