उपराज्यपाल ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चौंपियंस ट्रॉफी जीतने पर दी बधाई
- Neha Gupta
- Nov 21, 2024
जम्मू, 21 नवंबर (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चौंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।
एक्स के माध्यम से उपराज्यपाल ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चौंपियंस ट्रॉफी की शानदार जीत पर बधाई। आपके अटूट जुनून, समर्पण और टीम वर्क ने देश को गौरव दिलाया है। पूरे देश को आप पर गर्व है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह



