लोजपा के संगठन की मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएं कार्यकर्ता : प्रधान

रांची, 28 नवंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राम विलास पासवान एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन विस्तार, जनसंपर्क की दिशा और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बीरेन्द्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार चुनाव में मिली शानदार जीत पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को बिहार–झारखंड सहित पूरे देश में और अधिक मज़बूती कैसे मिले, इस पर सभी की एकजुटता और प्रतिबद्धता बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधान ने संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत करने, सभी मोर्चों को सक्रिय करने और बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता तक सीधे पहुंच कर उनकी समस्य्ओं का समाधान करना और आने वाले चुनावों में संगठन को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करना है।

कार्यक्रम में उमेश तिवारी, उमेश पासवान, अभिषेक राय, आदित्य विजय प्रधान, ममता रंजन, श्रवण कुमार, दीपिका होरो, शिवजी कुमार, रतन पासवान सहित प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर