तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को कुचला हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर लेबर मंडी के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर मजदूर को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुट गई है।

श्याम नगर स्थित लेबर मंडी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मारकर मौके से भाग निकला। जिससे मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिये पुलिस टीम डंपर चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि हादसे में मजदूर की मौत हो गयी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। डंपर की पहचान होते ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

   

सम्बंधित खबर