पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव

फंदे से लटका मजदूर का शव

पूर्वी चंपारण,14 सितम्बर (हि.स.)। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार गांव में शनिवार की सुबह पेड़ से लटकता एक मजदूर का शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनो ने बताया कि मृतक शुक्रवार की रात खेत में पटवन के लिए गया था। जहां उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है।

मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार गांव निवासी भुट्टी पटेल (55) के रूप में हुई है। घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जदयू नेता जिला पार्षद रोहित गिरी के यहां मजदूरी करता था। मृतक भुट्टी पटेल की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात मेरे पति खाना खाकर खेत में गए थे। जिसके बाद सुबह में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है। उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले है।पत्नी ने बताया कि उसके पड़ोसी द्धारा कई बार हत्या की धमकी दी गई थी।उन्हीं लोगों ने मेरे पति की हत्या की है।

घटना कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है। घटना स्थल से एक लाइटर मिला है,जांच के लिए एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर