लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी सात को

नैनीताल, 01 जून (हि.स.)। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सात जून को शैले हॉल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा।

क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उर्मिला चौहान को संयोजक तथा रानी साह, सीमा सेठ एवं रोमा लोहनी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रुद्रपुर से राजीव तूफानी एवं शुभम गुप्ता की भजन मंडली को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम अपराह्न दो बजे से प्रारंभ होगा। क्लब पिछले दस वर्षों से इस धार्मिक आयोजन का नियमित रूप से आयोजन करता आ रहा है।

बैठक में कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, रानी साह, आभा साह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, दया कुंवर, रमा भट्ट, तुषी साह, अनुराधा भट्ट, विनीता पांडे, जीवंती भट्ट, गीता साह, मंजू बिष्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, प्राची आर्या, कविता गंगोला, सविता कुलौरा, अमिता साह, अमिता शेरवानी, ज्योति ढोंढियाल, मधुमिता, तनु सिंह, मीनू बुधलाकोटी, रमा तिवारी, नीलम गुप्ता, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, नीरू साह, रेखा जोशी, मीनाक्षी कीर्ति, दिव्या साह, पल्लवी, सोनू साह, मानसी गर्ग, ज्योति वर्मा, जूही अग्रवाल, भावना साह, वंदना जोशी, पुष्पा कांडपाल, सीमा नौटियाल, विमलेश गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

   

सम्बंधित खबर