नैनीताल में ठंडी सड़क पर हुआ भूस्खलन

नैनीताल, 01 अगस्त (हि.स.)। नैनीताल के ठंडी सड़क शनिदेव मंदिर व पाषाण देवी मंदिर के बीच पहाड़ी पर हुए भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ से पत्थर, मलबा, पेड़ ठंडी सड़क पर आ गये हैं।

ठंडी सड़क पर 21 सितंबर 2021 और 18-19 अगस्त 2022 को पाषाण देवी मंदिर के पास डीएसबी परिसर के छात्रावास के नीचे भारी भूस्खलन हुआ था। इसका सुदृढ़ीकरण का कार्य बमुश्किल दो वर्षों के बाद इन दिनों चल रहा है। अब एक नया भूस्खलन होने से यहां समस्या बढ़ गयी है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूवैज्ञानिक प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि बढ़ते मानवीय दबाव व बारिश के कारण यहां भूस्खलन होते रहते हैं। इस क्षेत्र में बारिश के पानी को ठीक से चैनलाइज करने यानी नाले आदि बनाकर रास्ता देने व मानवीय दबाव कम करने से इस समस्या का कुछ हद तक समाधान किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर