विकास में भेदभाव, सिलीगुड़ी नगर निगम की मासिक बैठक से वाम का वॉकआउट

सिलीगुड़ी, 28 मार्च (हि. स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड पर माकपा संचालित वार्डों को कम रुपये आवंटित किया गया है। इस तरह के भेदभाव का आरोप लगाते हुए वाम पार्षदों ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम की मासिक बोर्ड बैठक से वॉकआउट कर गए। पार्टी नेता मुंशी नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में सभी चार पार्षद इस दिन बोर्ड बैठक से बाहर चले गए।शुक्रवार को बोर्ड बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क और जल निकासी व्यवस्था के विकास के लिए धन आवंटित किया गया।

वामपंथियों का आरोप है कि उनके नियंत्रण वाले चार वार्डों में कम रुपये आवंटित किए गए है। इन वार्डों में सड़कें और जल निकासी व्यवस्था अब भी खराब स्थिति में है। वाम पार्षद तो बाहर चले गए लेकिन अंत में भाजपा के पांच पार्षद बैठक में बने रहे।

मेयर गौतम देव ने जवाब में कहा, मैं हर काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं। वार्ड की जरूरत के हिसाब से रुपया आवंटित की गई है। वामों का वॉकआउट निरर्थक है। उनके चारों वार्डों में काफी काम चल रहा है। यह उनकों नजर नहीं आ रहा है। जबकि उन्होंने आगे कहा कि कुछ काम उत्तर बंगाल विकास विभाग को भी दिये गए है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर