मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में दिखा लेपर्ड

जयपुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। जयपुर के मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार अल सुबह लेपर्ड देखा गया। कुछ ही देर में लेपर्ड फिर से झालाना के जंगलों की और चला गया। इस घटना के बाद इलाके में काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार झालाना लेपर्ड रिजर्व के नजदीक स्थित मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में काम कर रहा मजदूर शुक्रवार सुबह तीन बजे फैक्ट्री से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ देर पैदल चलने के बाद फैक्ट्री के नजदीक ही सड़क पर भागता हुआ लेपर्ड दिखाई दिया। जिसे देख मजदूर तुरंत सामने की फैक्ट्री में छुप गया। वहीं लेपर्ड भी कुछ देर सड़क पर घूमने के बाद एक बार फिर नजदीक बने झालाना वन क्षेत्र में चला गया। लेपर्ड मूवमेंट की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

   

सम्बंधित खबर