बंगाल सफारी पार्क में खुशियों की लहर, शेरनी तनया ने तीन शावकों को जन्म दिया
- Admin Admin
- Dec 18, 2025
सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर (हि.स)। सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में खुशी का माहौल है। यहां मौजूद शेरनी तनया ने एक साथ तीन शावकों को जन्म दिया है। इस तरह सूरज और तनया अब चार शावकों के माता-पिता बन गए हैं।
बंगाल सफारी के निदेशक ई. विजय कुमार ने इसकी जानकारी दी।
निदेशक ने बताया कि हम सफारी के नए सदस्यों को लेकर बेहद खुश हैं। शावक अभी मां के साथ ही क्रॉल में हैं। तनया को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
त्रिपुरा के सिपाहीजाला चिड़ियाघर से लाए गए शेरों के जोड़े लाया गया था। पहली बार जन्मे तीन शावकों में से दो की मौत हो गई थी, लेकिन एक को बचा लिया गया था। इसके बाद शेरनी तनया फिर गर्भवती हुई और इस बार भी उसने तीन शावकों को जन्म दिया है। अब सफारी पार्क में शेरों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मां और शावक सभी स्वस्थ हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार



