भगवान बुद्ध ने विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का दिया संदेश : प्रकाश पाल
- Admin Admin
- May 12, 2025

कानपुर, 12 मई (हि. स.)। भगवान बुद्ध ने विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी मानव समाज को सही दिशा देने में मार्गदर्शक हैं। भगवान बुद्ध का जीवन सत्य, त्याग और समर्पण की मिसाल है। यह बातें सोमवार भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नौबस्ता पार्टी कार्यालय में गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव के कार्यक्रम के दौरान कही।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को साझा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे अपने आचरण और व्यवहार में भी इन सिद्धांतों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि आज की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संदेश बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि को दोहराया गया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पांडे,रमाकांत त्रिपाठी, अरुण पाल, आलोक शुक्ला, गणेश शुक्ला,विनोद मिश्रा(ज्ञानू), पवन पांडे, मोहित सोनकर,राम बाबू गिहार,अजय गिहार,जय नारायण कुरील, अर्जुन बेरिया, राम सिंह चंदेल, राजन सक्सेना, पुष्पा तिवारी आदि नेताओं ने गौतम बुद्ध को याद कर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद