इश्क बना जान का दुश्मन, प्यार की रंजिश में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, क्रिकेट बैट से खूनी वार

Love became the enemy of life, due to love rivalry, friend killed the man, inflicting bloody blows with a cricket bat.


कठुआ, 08 मई । कठुआ में दो भाइयों पर हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में मुख्य आरोपी मृतक का करीबी दोस्त ही निकला।

प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि आरोपी पारस वर्मा उर्फ सुमित पुत्र सोमराज निवासी वार्ड 9 कठुआ ने अपने ही दोस्त नकुल सिंह और उसके भाई निखिल पर क्रिकेट बैट से हमला किया। हमले में नकुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल निखिल को एम्स विजयपुर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवक एक ही लड़की से प्रेम करते थे। इसी प्रेम-रंजिश के चलते आरोपी पारस वर्मा मृतक के घर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जब निखिल ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी बेरहमी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद गायब हुआ फोन भी बरामद कर लिया गया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए कठुआ पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया था। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज 25 घंटे के भीतर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर